जंगल में रेल की पटरी के किनारे राजेंद्र ने युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को धमकाकर पांच हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन भी छीन ली। घटना के बाद युवती ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। लेकिन, तब तक राजेंद्र फरार हो चुका था। बृहस्पतिवार को युवती व उसके परिजनों ने ग्राम प्रधान के साथ जाकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
युवती की खींची हुई फोटो से हुई पहचान
दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह युवक को जानती नहीं है। लेकिन, घटना के दरम्यान उसने चुपके से उसकी फोटो अपने मोबाइल से खींच ली थी। युवती के परिजनों ने फोटो पुलिस को उपलब्ध कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।