सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है।
- फोटो : ???? ????
युवती के फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
झांसी। महानगर में एक युवती के फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। चार सेकंड के वीडियो में युवती घर से फायरिंग करती नजर आ रही है। वीडियो थाना कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद साइबर थाना टीम व कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रविवार को सोशल मीडिया पर एक युवती के फायरिंग का वीडियो जमकर छाया हुआ है। वीडियो में एक युवती फायर करते नजर आ रही है। यह वीडियो घर से बनाया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई। हालांकि, वीडियो कहां का है, यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका। वीडियो थाना कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामले की कोतवाली व साइबर थाना टीम जांच कर रही है।