चिरगांव। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे कस्बे में पहाड़ी चुुंगी पर बनी नई बस्ती निवासी मनीष मिश्रा के घर आधा दर्जन लोग इनोवा कार से पहुंचे। इसके बाद वह घर के अंदर से मनीष को पकड़कर ले जाने लगे तो परिजनों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने खुद को सीबीआई से बताया। जैसे ही यह खबर कस्बे के अन्य लोगों को पता चली तो वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बाद में पता चला कि खुद को सीबीआई बताने वाले लोग मनीष को ग्वालियर ले गए हैं। वह मनीष से किसी की हत्या के बारे में पूछताछ करना चाहते हैं। खबर लिखे जाने तक परिजन ग्वालियर के लिए रवाना हो गए थे। सीओ मोंठ स्नेहा तिवारी ने बताया कि ग्वालियर की सीबीआई टीम आई थी। पूछताछ के लिए मनीष को उठाकर ले गई। ब्यूरो