एसएसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए है।
- फोटो : ???? ????
युवक का तमंचा में कारतूस डालने का वीडियो वायरल
झांसी। सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचा में कारतूस डालने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियोे थाना एरच क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मामले में एक पक्ष ने युवक पर वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप लगाया है।
थाना एरच क्षेत्र अंतर्गत बिलावटी गांव निवासी प्रेम नारायण ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है कि उक्त युवक ने तमंचा हाथ में लेकर वीडियो बनाया है। इसमें वह कारतूस डालते नजर आ रहा है। वीडियो उनको धमकाने के लिए बनाया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे, जहां उन्होेंने पूरा मामला एसएसपी के सामने रखा। एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।