शहर की ट्रैफिक व्यवस्था यातायात विभाग के हाथों में है। लेकिन ट्रैफिक सिग्नलों को नगर निगम स्थित कमांड सेंटर से नियंत्रित किया जाता है। नियंत्रण में तकनीकी खामियों एवं जानकारी का अभाव होने के कारण कई चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से निजात दिलाने के लिए कई बार रूपरेखा को तैयार किया जा चुका है। लेकिन स्थिति जस की जस बनी हुई है।
झांसी में नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बंगलूरू की टाउन प्लानर नगर निगम के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगी। इसके लिए सोमवार को नगर निगम में कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था यातायात विभाग के हाथों में है। लेकिन ट्रैफिक सिग्नलों को नगर निगम स्थित कमांड सेंटर से नियंत्रित किया जाता है। नियंत्रण में तकनीकी खामियों एवं जानकारी का अभाव होने के कारण कई चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से निजात दिलाने के लिए कई बार रूपरेखा को तैयार किया जा चुका है। लेकिन स्थिति जस की जस बनी हुई है।
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम में कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में बंगलूरू की टाउन प्लानर सोबिया नगर निगम के कर्मचारियों के साथ ही यातायात विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगी। अपर नगर आयुक्त मोहम्मद कमर ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम में कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में बंगलूरू की टाउन प्लानर कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगी।