फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बंदी में शराब बेच रहे कारोबारी के परिजनों ने दरोगा को पीटा, शराब की पेटियां छीनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एमएलसी चुनाव के मद्देनजर 48 घंटे के लिए शराब की दुकानों को बंद किया गया है। मगर, चिरगांव में एक लाइसेंसी दुकान पर शराब बेची जा रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो कारोबारी के परिजनों ने पुलिस को घेर लिया। सिपाही तो मौके से भाग निकला, जबकि दरोगा पर भीड़ ने हमला बोल दिया। दरोगा से शराब की वह पेटियां भी छीन ली गईं जो मौके से जब्त की गईं थीं। चिरगांव थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चिरगांव के मुहल्ला जुगयाना निवासी कमलेश साहू की कस्बे में देसी शराब की दुकान उनकी पत्नी मीरा साहू के नाम से है। शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने शनिवार की शाम चार बजे से जनपद में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। दुकानें सोमवार को मतदान की समाप्ति के बाद ही खोली जाएंगी। इस दौरान चिरगांव पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कमलेश साहू के घर से शराब की बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर चिरगांव थाने में तैनात उप निरीक्षक राजीव कांत सादा लिबास में एक सिपाही के साथ कमलेश साहू के घर पहुंच गए। घर से उन्होंने शराब की पेटियां बरामद कर लीं, जिन्हें लेकर वे थाने आने लगे। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारी के परिजन भड़क गए। वे पुलिस टीम को घेरकर धक्कामुक्की करने लगे। हालात बिगड़ते देख सिपाही मौके से निकल लिया। जबकि, दरोगा के साथ कारोबारी के परिजनों ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, बरामद की गईं शराब की पेटियां भी छीन लीं। घटना की सूचना पाकर थाने से फोर्स मौके पर पहुंच गया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
चिरगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू ने बताया कि सूचना मिलने पर एसआई राजीव कांत शराब पकड़ने गए थे, लेकिन, वहां उनके साथ धक्कामुक्की कर दी गई। इस मामले में आठ-दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घटना में आठ लोगों को नामजद किया गया है। जबकि, तीन-चार अज्ञात में भी है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - स्नेहा तिवारी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें