फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को वीडियो कॉल पर फांसी का डेमो दिखा रहे युवक की मौत

Wed, 15 May 2019 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

रात के समय अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल के जरिए फांसी लगाने का डेमो दिखा रहे युवक के पैरों के नीचे से अचानक प्लास्टिक की टंकी खिसक गई और उसकी फांसी पर लटककर मौत हो गई। फांसी लगने के कुछ देर बाद ही गले में बंधा दुपट्टा टूट गया जिससे वह फर्श पर गिर पड़ा और उसके नाक व मुंह से खून निकल आया। 

विज्ञापन


सोमवार को सुबह आठ बजे तक युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी बहनों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद खिड़की से झांककर अंदर देखा तो फर्श पर मृत अवस्था में पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गुरुनानक कॉलोनी निवासी हितेश (21) पुत्र हरदास कुशवाहा रविवार की रात में घर पर था, जबकि राजघाट कॉलोनी में नौकरी करने वाला मृतक का पिता हरदास उर्फ सट्टू कुशवाहा रात में चुनाव ड्यूटी में गया था। रविवार को रात आठ बजे तक हितेश अपने दोस्तों के साथ मोबाइल पर गेम खेलता रहा। इसके बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह आठ बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी बहनें जगाने के लिए पहुंची और दरवाजा खटखटाया, जब उसकी आवाज नहीं आई तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। हितेश मृत हालत में कमरे के अंदर फर्श पर पड़ा था, साथ ही पंखे से फटा दुपट्टा बंधा  था और प्लास्टिक की टंकी पंखे के नीचे पड़ी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की के सरिया तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पुलिस को मृतक के शव के पास मोबाइल पड़ा मिला। मोबाइल को चेक करने पर उसमें दो वीडियो मिले।

मृतक हितेश वाहन धुलाई का काम करता था। वह रात एक बजकर सैंतालिस मिनट तक फेसबुक और वाट्सऐप पर सक्रिय था। इस बीच के दो वीडियो भी मोबाइल में मिले हैं। मृतक वीडियो कॉल के जरिए राजघाट में रहने वाली किसी लड़की से वाट्सअप पर लाइव था और उसे फांसी लगाने का डेमो दिखा रहा था। 

इसके लिए उसने पंखे के नीचे प्लास्टिक की टंकी को रखा फिर उस पर चढ़कर दुपट्टा पंखे से बांध लिया, फिर फंदा अपने गले में डाल लिया। मृतक एक हाथ से फांसी लगे दुपट्टे को पकड़े था जबकि दूसरे हाथ से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान उसके पैरों के नीचे से टंकी खिसक गई और वह फांसी पर लटक गया। 

कुछ देर बाद दुपट्टा कमजोर होने के कारण टूट गया और हितेश फर्श पर गिर पड़ा जिससे उसके नाक व मुंह में चोट आ गई और खून बहने लगा। मौके पर पहुंचे एफएसएल अधिकारी सतीश मान ने बताया कि हितेश की मौत फांसी लगने से हुई है।  मृतक पूर्व पार्षद मानसिंह कुशवाहा का भतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें