फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बर्थ डे पार्टी से लौटे युवक ने की आत्महत्या, आखिर उस दिन ऐसा क्या हुआ...सभी ढूंढ रहे इसका जवाब

Mon, 14 Mar 2022 06:51 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के बाद युवक ने जान दे दी। युवक राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार ननिहाल में बर्थ डे पार्टी थी। इसमें शामिल होने के लिए मां एवं बड़ी बहन के साथ गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौटकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने घटना की वजह से अनभिज्ञता जताई है। रक्सा पुलिस के मुताबिक हेवदा निवासी रामस्वरूप (39) पुत्र हरिराम रायकवार राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार को उसके ननिहाल में बर्थ डे पार्टी थी। इसमें शामिल होने के लिए रामस्वरूप अपनी मां एवं बड़ी बहन शगुन के साथ गया था। बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के बाद वह देर-शाम घर लौट आया।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक इसके बाद से वह गुमसुम रहने लगा। रविवार रात वह अपने कमरे में अकेला था। इसी दौरान उसने कमरे के अंदर गमछे से फांसी लगा ली। सुबह मालूम चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का कहना है फांसी लगाने की वजह उनको नहीं मालूम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें