फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ठंड लगने से ट्रेन में सवार युवक की मौत, शव की तलाश में दो घंटे भटकी पुलिस

Thu, 29 Dec 2022 07:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

गाजियाबाद के लोनी देहात निवासी वसीम खान (36) पुत्र हबीब पुणे में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। ट्रेन झांसी से आगे बढ़ने के साथ ही वसीम ने ठंड लगने की शिकायत की। बबीना स्टेशन उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे जा रहे युवक की ट्रेन में ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों ने शव को झांसी में उतार लिया, लेकिन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर गाजियाबाद लौट गए। उधर, पुलिस शव की तलाश में स्टेशन से पोस्टमार्टम हाउस के बीच दो घंटे तक भटकती रही।

विज्ञापन


गाजियाबाद के लोनी देहात निवासी वसीम खान (36) पुत्र हबीब पुणे में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। उसके भाई सलीम ने पुलिस को बताया कि वह भाई के साथ पुणे जा रहा था। ट्रेन झांसी से आगे बढ़ने के साथ ही वसीम ने ठंड लगने की शिकायत की। इस पर उसे बबीना स्टेशन पर नीचे उतार लिया। यहां से वसीम को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बबीना सीएचसी के डॉक्टरों ने वसीम की मौत पर मेमो बनाकर पुलिस को सूचना दे दी, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव लेकर गाजियाबाद चले गए। इधर मेमो बनने के बाद पुलिस शव के लिए भटकती रही। बाद में परिजनों के गाजियाबाद चले जाने की बात मालूम चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें