नारायण बाग के पास स्थित ऐतिहासिक खाकी शाह मजार एवं आसपास अवैध निर्माण को चिन्हित करते हुए नगर निगम ने उनको छोड़ने के लिए नोटिस चस्पा कर दिया। कार्रवाई के विरोध में आसपास के लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
झांसी में नारायण बाग स्थित एक मजार को अवैध निर्माण में चिह्नित किए जाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। तनाव को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
नारायण बाग के पास स्थित ऐतिहासिक खाकी शाह मजार एवं आसपास अवैध निर्माण को चिन्हित करते हुए नगर निगम ने उनको छोड़ने के लिए नोटिस चस्पा कर दिया। कार्रवाई के विरोध में आसपास के लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
तनाव को देखकर कोतवाली समेत भारी संख्या में पुलिस बल को बुला लिया गया। प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अफसर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश में जुटे हैं।