फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का पटरियों के पास मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोच मरम्मत कारखाने के पीछे पटरियों के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की शिनाख्त कर ली गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र के नैनागढ़ में रहने वाले दिनेश साहू हलवाई का काम करते हैं। उनके शिवम व अंशुल साहू पुत्र हैं। दो बेटियों की शादी हो गई हैं। छोटा बेटा अंशुल (19) भूषण टाकीज के पास स्थित पानी के कैंपर सप्लाई करने वाले के यहां काम करता था। सोमवार की शाम सात बजे तक वह मुहल्ले में ही घूम रहा था। मंगलवार की सुबह उसका शव कोच मरम्मत कारखाने के पीछे श्री वाटिका मैरिज हॉल के पास पटरियों के बगल में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें