झांसी। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वाधान में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित 31वें मध्य क्षेत्रीय युवा महोत्सव (कलरव) के चौथेे दिन भी प्रतिभागियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी अभिनय की छटा बिखेरी। इस दौरान थिएटर में जहां छात्र-छात्राओं ने दमदार अभिनय दिखाया, वहीं शानदार नृत्य का प्रदर्शन किया।
राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में ललित कला विधा के अंतर्गत रंगोली तथा कोलार्ज की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हुईं। रंगोली में 19 और कोलार्ज मेें 15 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान संयोजक डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. उपेंद्र तोमर, दिलीप कुमार, बृजेश सिंह, सुनील कुमार साहू, जयराम कुटार, जय सिंह मौजूद रहे। गांधी सभागार में आयोजित थिएटर प्रतियोगिताओं के अंतर्गत मूक नाटकों (माईम) का मंचन किया गया। माईम में 16
यूनिवर्सिटी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डॉ. अनिल झरबरे, डॉ. राजीव बबेले, डॉ. सूरत सिंह, डॉ. केएल सोनकर आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. मो. नईम ने किया। दीक्षांत मंडप के मुख्य मंच पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत प्रथम सत्र में पश्चिमी गायन व फोक आर्केस्ट्रा प्रतियोगिताएं हुईं। इन प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ. रेखा लगरखा और डॉ. नीता यादव ने किया।
सायंकालीन सत्र में लोकनृत्य की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन अनु सिंघला और डॉ. ममता सिंह ने किया। पश्चिमी गायन की प्रतियोगिता में 14, फोक आर्केस्ट्रा की प्रतियोगिता में तीन, तथा लोकनृत्य की प्रतियोगिता में 15 टीमों की भागीदारी रही। अंशिका बोहरे के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कल्चरल इवनिंग में पहुंचे सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां देखकर मुझे अपने बचपन की याद आ गई है।
इस अवसर पर फिल्म अभिनेता अंजन श्रीवास्तव, कॉमेडी स्क्रिप्ट राइटर राज शांडिल्य के साथ कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय, कुलसचिव पीएन प्रसाद, प्रो. सुनील काबिया, डॉ. अंकित श्रीवास्तव, इं. राहुल शुक्ला, डॉ. सुनील प्रजापति, डॉ. संजन निबोरिया, डॉ. एके श्रीनिवासन, डॉ. एसवी सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. रामजीलाल सोनकर आदि मौजूद रहे।
जीत-हार का फैसला आज
सोमवार को कलरव के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के जीत-हार का पिटारा खुलेगा। विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, किसी कार्यक्रम में शिरकत करने के चलते फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी अंतिम दिन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय नहीं आएंगी। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से बीयू अधिकारी उनके संपर्क में थे और कलरव के अंतिम दिन उन्हें बुलाना चाह रहे थे।