मऊरानीपुर। ग्राम सुहागपुरा निवासी घनश्याम कुशवाहा (30 वर्ष) सोमवार की सुबह अपने खेत में लगी सब्जी की फसल देखने के लिए गया था। इसी दौरान खेत में छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। युवक के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में अचेतावस्था में घनश्याम को उपचार के लिए मऊरानीपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को बेहद गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में ही घनश्याम ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। संवाद