भंडरा। ग्राम हरपुरा से निकली लोकनिर्माण विभाग की सड़क इन दिनों खराब हाल में है। प्रधान चरन सिंह बुंदेला, राजेश कुशवाहा, कल्याण सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, रमेश श्रीवास, छत्रपाल, ओमपाल अहिरवार, गोटीराम अहिरवार ने बताया कि गांव की सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। वहीं, ग्राम पठा की नई बस्ती से लेकर ढकरवारा संपर्क मार्ग तक लोकनिर्माण विभाग की सड़क उखड़ी पड़ी है। ग्रामीण हरेंद्र साहू ने बताया कि संबंधित विभाग के जेई ने कहा था कि बारिश से पहले जहां सबसे ज्यादा सड़क खराब हो गई हैं, वहां आरसीसी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके 6 महीने बाद भी मार्ग पर कार्य नहीं हुआ है। इस कारण यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने जिम्मेदार विभाग से हरपुरा व पठा में जल्द सीसी मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। संवाद