फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: झांसी में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल हुआ शख्स, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Sat, 26 Oct 2024 07:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी जिले में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
परिजन व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लहचूरा थाना क्षेत्र के सोनकपुरा गांव में  ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र (35) पुत्र बलराम निवासी ग्राम जलालपुरा गरौठा 24 अक्तूबर को मऊरानीपुर से मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। वह लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनकपुरा के पास पहुंचा, तभी एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया,  जिसे 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज के इलाज से संतुष्ट नहीं होने पर उसका पुत्र मौसम एक प्राइवेट अस्पताल ले गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। उसके शव को थाना लहचूरा पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया एवं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें