फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: -सब्जी खरीदकर पैदल लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मोंठ के भुजौंद गांव निवासी राहुल कुमार (33) पुत्र हेमंत की रक्सा के डेली गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राहुल परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार के पालन-पोषण के लिए प्राइवेट काम करता था। उसके परिवार में पत्नी समेत बेटी मान्या (6), मानवी (4) एवं बेटा डुग्गू (2) है। परिजनों ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले काम के सिलसिले में वह डेली गांव गया था। 22 अगस्त को सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रहा था।। डेली पुल के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में राहुल के सिर में गहरी चोट आ गई। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें