फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीपरी बाजार ओवर ब्रिज पर हुए हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीपरी बाजार ओवर ब्रिज पर सोमवार देर-रात हुए हादसे में आवास विकास कॉलोनी निवासी मोहित नामदेव (29) की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। नाजुक हाल में उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मोहित प्राइवेट काम करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम वह सदर बाजार गया था। रात को बाइक से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही वह सीपरी ओवरब्रिज पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। उसी समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने मोहित को कुचल दिया। मोहित के सिर में गहरी चोट आ गई। दूसरी बाइक में सवार युवक भी घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची सीपरी बाजार पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें