पूंछ। एरच रोड रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को एक युवक की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि सांय करीब 5:00 बजे तीरथ रोड रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला। युवक सफेद पैंट एवं लाल टी-शर्ट पहने हुए था। उम्र करीब 30 से 35 वर्ष की प्रतीत होती है। मोंठ से रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन की टक्कर से हुई है। युवक की शिनाख्त कराई जा रही है। संवाद