फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। जहर निगलने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए युवक ने बुधवार को दम तोड़ दिया। 28 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से वह अचेत हो गया था। परिजन युवक को धोखे से जहर देने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस विसरा सुरक्षित करके मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

महोबा के श्रीनगर निवासी आशीष उर्फ आशाराम (21) पंजाब की एक फैक्टरी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक तीन माह पहले आशीष एक किशोरी को लेकर पंजाब चला गया था। किशोरी के पिता ने आशीष को शादी कराने का वादा करके यहां बुलाया था। आशीष 28 दिसंबर को किशोरी के साथ उसके घर पहुंचा। आशीष के भाई सुनील का आरोप है खाने-पीने के दौरान आशीष को धोखे से जहर दे दिया गया। 29 दिसंबर को अचेत हाल में आशीष को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसका पता चलने पर परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उपचार के दौरान आशीष की मौत हो गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें