संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मां के साथ खेत पर गया युवक कुएं में नहाते समय डूब गया। लोगाें ने इंजन चलाकर कुएं का पानी खाली कर शव को बाहर निकाला।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम दावनी निवासी मानवेंद्र सिंह (18) सोमवार को अपनी मां राजकुमारी के साथ राजघाट बांध डूब क्षेत्र स्थित खेत पर मूंग की फसल की रखवाली करने गया था। मानवेंद्र खेत पर स्थित कुएं में नहाने चला गया। जब खेत पर राजकुमारी को मानवेंद्र दिखाई नहीं दिया तो वह कुएं के पास पहुंची। यहां बाहर मानवेंद्र के कपड़े व चप्पल रखी मिली। अनहोनी की आशंका पर गांव के लोग भी पहुंचे और इंजन चलाकर कुएं के पानी को खाली किया। कुएं के अंदर से उसका बरामद हुआ। मृतक के चाचा शिवराज सिंह ने नहाते समय कुएं में डूबने से मौत होने की बात कही है। मृतक दो भाई-एक बहन में सबसे बड़ा था।