जहर खाने के बाद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की इंजेक्शन लगने के पंद्रह मिनट के भीतर मौत हो गई। उसकी मौत से नाराज परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। आक्रोशित परिजनों को किसी तरह समझा-बुझाकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
महोबा के बेलाताल गांव निवासी मुकेश रायकवार (20) पुत्र तिजबा खेती करता था। परिजनों के मुताबिक मुकेश ने कर्जा लेकर मूंगफली की फसल लगाई थी लेकिन, बारिश न होने से यह खराब हो गई। इससे मुकेश परेशान रहने लगा। उसने 11 जुलाई को घर में जहर खा लिया था। अचेत होने पर उसे रात में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सुधरने पर दो दिन बाद मुकेश को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। पिता तिजबा के मुताबिक, बुधवार शाम राउंड पर आए डॉक्टरों ने मुकेश के शरीर को गीले कपड़े से साफ करने की सलाह दी। इस पर परिजनों ने उसके शरीर को गीले कपड़े से साफ कर दिया।