झांसी के रक्सा थाना इलाके में बिजली बिल बकाया होने पर एक उपभोक्ता का कनेक्शन काटे जाने से हंगामा हो गया। जिसमें कनेक्शन काटे जाने के बाद गुस्साए कुछ लोगों ने मीटर रीडर व लाइनमैन को दौड़-दौड़ाकर डंडों से पीटा। सूचना पाकर विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले को लेकर पीड़ित लाइनमैन व मीटर रीडर की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
रक्सा थाना इलाके के ढिकौली गांव में बुधवार को बिजली विभाग द्वारा एकमुश्त समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति पर 18,000 रुपये का विद्युत बिल बकाया होने पर उसका कनेक्शन काट दिया गया। इससे गुस्साए कुछ लोगों ने मीटर रीडर धर्मेश व संजय तथा लाइनमैन कल्याण सिंह को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।