फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अनियंत्रित बाइक खाई में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरौठा। सड़क पर फर्राटा भर रही बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



पुलिस के मुताबिक मऊरानीपुर के कटेरा थाना क्षेत्र के टिकरी गुढ़ा निवासी जानकी अहिरवार का 35 वर्षीय पुत्र राजू अहिरवार शनिवार को रिश्तेदारी में गरौठा आया था। शाम को वह बाइक से अपने गांव टिकरी गुढ़ा वापस जा रहा था। इसी दौरान मऊरानीपुर सड़क के पास मोतीबाई राजाराम महाविद्यालय के मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर चालक समेत गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना राहगीरों ने डायल 112 को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से उपचार के लिए गुरसराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिजन में कोहराम है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें