फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गोबर और गोमूत्र से हो रही काली हल्दी और एलोवेरा की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



झांसी। बस्ती के 50 प्रगतिशील किसानों के समूह ने गो चिकित्सकों के साथ अंबाबाय के कृषि फॉर्म का अवलोकन किया। यहां नेट हाउस में हो रही टमाटर और ड्रैगन फ्रूट की खेती की जानकारी ली। फार्म संयोजक विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि गाय के गोबर और गोमूत्र से कई प्रजातियों के आम, अमरूद, चीकू, सेब, अनार, आंवला, काली हल्दी और एलोवेरा की सफल खेती की जा रही है। डि्रप सिस्टम से कम पानी में की जा रही खेती की सभी ने सराहना की। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने सभी को प्राकृतिक खेती करने की शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. आरएम वर्मा, डॉ. आरके खरे आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें