फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बंगरा। उल्दन थाना इलाके के ग्राम गैराहा निवासी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर पुष्पेंद्र कुशवाहा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

ग्राम गैराहा निवासी वन विभाग में वाचर खुमान सिंह का बेटा पुष्पेंद्र कुशवाहा (22) सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर था। रविवार दोपहर वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। ग्राम प्रधान आसमा सिंह ने बताया कि विषाक्त का सेवन करने के कुछ समय बाद पुष्पेंद्र ने गांव के कुछ युवकों को इसकी जानकारी दी। जानकारी होने पर वे उसे आनन-फानन बंगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इकलौते बेटे की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन

इस संबंध में बंगरा चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना दिए बगैर युवक को अस्पताल ले जाया गया था।मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें