पूंछ निवासी संतराम (27) पुत्र कांताराम अहिरवार का पहली पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद उसने 2020 में पहाड़गांव की रेनू से शादी की थी। रेनू की दो साल की एक बेटी है। विवाद होने के चलते रेनू ढाई साल से अपने मायके में रह रही थी। उसने पति के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया था। कई बार बुलाने पर रेनू नहीं आई तो संतराम डिप्रेशन में चला गया। इसके बाद वह शराब पीने लगा था।
परिजनों के मुताबिक संतराम ने गुरुवार को अपनी पत्नी रेनू से फोन पर बात की और उसे घर आने के लिए कहा लेकिन, पत्नी ने आने से मना कर दिया। इसके बाद संतराम गुस्से से घर के पास बाबई रोड स्थित नरवा के पास पहुंचा और पुल से नीचे नहर में कूद गया। एक बार बच तो वह दूसरी बार गहराई में कूद गया। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बृहस्पतिवार शाम से ही उसकी तलाश हो रही थी। संतराम का कोई सुराग नहीं लगा। रात को सर्च अभियान रोक दिया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह से सर्च अभियान चलाया गया। शव कीचड़ में फंसा हुआ था। संतराम अपने माता-पिता का इकलोता बेटा था। उसकी एक बहन सीमा की शादी हो चुकी है। पिता की 17 साल पहले मौत हो चुकी है। अब घर में मां पूना देवी अकेली बची है।