दरअसल, पांच माह की गर्भवती महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। दतिया करौखर निवासी काजल (28) की शादी पांच साल पहले हुई थी। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले उसका किसी बात को लेकर पति हरप्रसाद से विवाद हो गया था। शराब के नशे में हरप्रसाद ने गर्भवती पत्नी की पिटाई करने के साथ ही उसके पेट में लात मार दी।
इससे उसकी हालत नाजुक हो गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां पेट में पल रहा बच्चा खराब हो गया वहीं, काजल की हालत नाजुक हो गई थी। उसके बाद से उसका उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह काजल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।