फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े पहरे के बीच किया प्यार का इजहार

विज्ञापन
youth celebrate valentine day
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को वेलेंटाइन डे पर कड़े पहरे के बीच प्यार के परवानों ने अपने प्रेम का इजहार किया। कोई रेस्टोरेंट में मिला, तो कोई पार्क में, तो किसी ने मोबाइल पर फोन कॉल व संदेशों के जरिये अपने दिल के गुबार को प्रेमी के सामने रखा। किसी ने माना, तो किसी ने ठुकराया, दिन भर यही सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे की रौनक सुबह से ही नजर आने लगी थी। फूलों की दुकानों पर लाल गुलाब के फूलों की बिक्री शुरू हो गई थी, तो गिफ्ट आइटम की गैलरियां भी गुलजार थीं। दोपहर तक शहर के होटल, रेस्टोरेंटों में भी चहल-पहल बढ़ गई थी। रानी लक्ष्मीबाई पार्क, मैथिलीशण गुप्त पार्क, डा. वृंदावन लाल वर्मा पार्क, पंचतंत्र पार्क में भी युवाओं की आमद होने लगी थी। कोई जोड़ी के साथ था, तो कोई टोली के साथ।
सभी जोश और उमंग से भरपूर थे। जोड़ों ने एक दूसरे को गुलाब, गिफ्ट, चॉकलेट भेंट किए। इस दौरान पुलिस की भी कड़ी निगरानी रही। किला, पार्क आदि स्थानों पर पुलिस की चहलकदमी जारी रही। बावजूद, प्रेमी युगल अपने प्यार का इजहार करने से नहीं चूके। महानगर के साथ साथ-साथ आसपास के स्थानों पर भी युवाओं की खासी भीड़ रही। तमाम युवा ओरछा, बरुआसागर, माताटीला बांध आदि स्थानों की ओर भी रुख किया। मोबाइल पर संदेशों के जरिये भी दिन भर प्यार के इजहार का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें