मऊरानीपुर। ग्राम मथुपुरा निवासी वृषभान सिंह ने मऊरानीपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि वह अपने खेत पर फसल में दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान रिश्ते में चाचा के लड़के धर्मेन्द्र व राघवेन्द्र सिंह वहां पहुंचे और अकारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आ गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद