मऊरानीपुर। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। 15 अगस्त को पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज किया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम बड़ेरा थाना अजनार जिला महोबा निवासी मान सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई है। कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में भी संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। संवाद