भाजपा नेता की शिकायत पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की फेसबुक पर अश्लील फोटो पोस्ट करने के मामले में आरोपी युवक को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
पंचकुइयां निवासी भाजपा नेता संजीव अग्रवाल लाला ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि तलैया मुहल्ला गुरुद्वारे के पास रहने वाले इमरान नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अश्लील फोटो पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्हें अपमानजनक स्थिति में दिखाया गया है। युवक ने मुख्यमंत्री के गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया है। शिकायतीपत्र पर अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के भी हस्ताक्षर हैं। मामला सामने आने पर कोतवाली पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। कोतवाल आशीष मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।