फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। मंगलवार की रात झांसी-खजुराहो हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कुशवाहा कॉलोनी निवासी गौरव (24)पुत्र देशपत श्रीवास मंगलवार की शाम सात बजे मोटरसाइकिल का पंचर बनवाकर दोस्तों से घर जाने की कहकर निकल था। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा। पुलिस को सूचना मिली की स्वर्गेश्वर मंदिर के पास झांसी-खजुराहो हाईवे पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक गौरव डालमिया कॉलोनी के पास एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। वह हाईवे पर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी है। जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और गौरव की मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें