फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साझा करें रेल यात्रा का अनुभव...पाए 10 हजार का ईनाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। अगर आप ट्रेन से सफर कर चुके हैं और अपने अनुभव को साझा कर इनाम पाना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। जी हां, रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) सभी नागरिकों के लिए हिंदी में रेल यात्रा वृतांत प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये, दूसरे को आठ व तीसरे को छह हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा पांच को प्रेरणा पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को चार हजार की राशि एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। अपनी प्रविष्टि 31 जुलाई तक रेलवे बोर्ड को भेजनी होगी। लेख कम से कम तीन हजार शब्द का होना चाहिए। रेल कर्मियों सहित जन साधारण के रेल यात्रा संबंधी अनुभव प्राप्त करने और उन अनुभवों के आधार पर रेलवे की सुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा उनमें हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय स्तर पर रेल यात्रा वृतांत प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें हिन्दी में लिखे गए रेल कर्मियों सहित जन साधारण के रेल यात्रा संबंधी अनुभव मांगे गए हैं। उक्त जानकारी रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी अपनी प्रविष्टियाँ सहायक निदेशक, हिन्दी (प्रशिक्षण), कमरा नम्बर-316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली-110002 को भेज सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें