फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबावाय से लौटते वक्त टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। दतिया-झांसी हाईवे पर स्थित डगरई टोल प्लाजा के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। देर रात अंबावाय से लौटते वक्त टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

बस स्टैंड बाईपास पर मामा के डेरा के पास रहने वाला विक्की कुशवाहा (26) झांसी चुंगी पर मिठाई की दुकान चलाता था। मंगलवार शाम को वह दुकान बंदकर घर आ गया। रात करीब साढ़े आठ बजे उसके पास किसी दोस्त का फोन आया, तो वह जाने के लिए बाइक निकालने लगा। विक्की की पत्नी ने रात में जाने से रोका, लेकिन वह बाइक उठाकर चला गया। रात करीब 10 बजे वह अंबावाय से अपने दो अन्य दोस्तों के साथ वापस लौट रहा था। जब वह डगरई टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सिर के बल जमीन पर आ गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विक्की अपने फूफा चतुर्भुज कुशवाहा के घर रहता था, चतुर्भुज के कोई संतान नहीं थी, इसलिए उसने विक्की को गोद लिया था। चतुर्भुज ने उसे पढ़ाया लिखाया और उसकी शादी की। विक्की के एक लड़का व एक लड़की। गोद लिए बेटे की मौत से जहां चतुर्भुज सदमे में है, तो वहीं उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें