फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीला धंसकने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टीला धंसकने से युवक की मौत
विज्ञापन

रानीपुर। बृहस्पतिवार को घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदने गया युवक कगार धंसकने से उसमें दब गया। आस-पास के लोगों ने मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला और उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुहल्ला गंज (संकट मोचन) निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र कल्लू कुशवाहा बृहस्पतिवार को पर्व के चलते घर की रंगाई पुताई के लिए पूर्वान्ह नगर के बाहर नदी के पास एक टीले से मिटटी खोद रहा था तभी यकायक कगार धंसक गई और जगदीश उसमें दब गया। आसपास लोगों ने दबे युवक को किसी प्रकार बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए एक निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां हालात खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। झांसी पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक के दो छोटे बच्चे है। लोगों ने यह भी बताया कि जहां यह घटना हुई इसके पहले भी यहां और घटनाएं हो चुकी है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निधन पर शोक
रानीपुर। मुहल्ला गंज निवासी जगदीश कुशवाहा के असमय निधन पर राजनैतिक, संभ्रांत लोगों ने शोक व्यक्त किया। इनमें डॉ.बालचंद्र कुशवाहा, डॉ. नाथूराम, डॉ. बृजलाल, पन्नालाल कुशवाहा, हर प्रसाद, दादा खूबचंद्र, तथा पं. अरुण चौधरी, मंजूर अहमद, रामकुमार बमौरया पार्षद, संतोष सेन प्रमुख रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें