फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वर्चस्व के विवाद में युवक का फोड़ा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बबीना में कारोबारी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक युवक का लोहे की रॉड मारकर सिर फोड़ दिया गया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। घायल युवक ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह समेत उसके भाई एवं पुत्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बबीना इलाके में खनन के पट्टे को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। कई दफा दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ चुके। गोंचीखेड़ा निवासी विनय ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसका भाई रोहित कार से जा रहा था। हाईवे पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह उसे रोककर गाली-गलौज करने लगे। उनके साथ उनका भाई कीरत एवं दोनों पुत्र धर्मवीर एवं कर्मवीर भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों आरोपियों ने रोहित को कार से नीचे घसीट लिया और पीटने लगे। शोर मचाने पर उसे घसीटकर मुरली माता मंदिर ले गए। यहां लोहे की रॉड से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बबीना थाना प्रभारी अरुण तिवारी के मुताबिक पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 308, 341 में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें