झांसी। चिरगांव थाना इलाके के सुल्तानपुरा निवासी मोतीलाल का बेटा पंकज अहिरवार (22) कक्षा बारहवीं में पढ़ रहा था। इसके अलावा वह मजदूरी भी करता था। मौसेरे भाई विकास ने बताया कि शुक्रवार को पंकज खेत पर काम रहा था। इसी दरम्यान उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। बता दें कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई चंद्रशेखर की भी सेहत खराब रहती है। उसके गुर्दों में परेशानी है। जबकि, पिता मजदूरी करते हैं। युवक की मौत के बाद से परिवार के लोगों का बुरा हाल बना हुआ है। ब्यूरो