फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिटी पोस्ट ऑफिस में शुरू हुआ आधार पंजीयन का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। भारतीय डाक विभाग की ओर से मानिक चौक स्थित सिटी पोस्ट ऑफिस में भी आधार पंजीकरण की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके साथ ही डाकघर में वाहन बीमा, आईपीपीबी खाता व दुर्घटना बीमा के लिए अलग से काउंटर खोला गया है।
विज्ञापन

आधार पंजीकरण व आधार अपडेट सहित आधार संबंधी कार्य प्रधान डाकघर में ही किया जाता है। जिसके चलते डाकघर में आवेदकों की लंबी लंबी कतारें लगतीं हैं। डाक विभाग के अधिकारियों ने सिटी पोस्ट ऑफिस में आधार संबंधी कार्य की शुरुआत कर दी है। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। वहीं, डाकघर की ओर से संचालित की जा रही बीमा योजना व इंडिया पोस्ट पेमेंट (आईपीपीबी) बैंक का खाता खुलवाने के लिए भी अलग से काउंटर खोल दिया गया है। आधार संबंधी कार्य सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। वहीं, बीमा व खाता खोलने का समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक तय किया गया है। सीनियर पोस्ट मास्टर देवेंद्र सिंह ने बताया की सीटी पोस्ट ऑफिस में आधार पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही बीमा के लिए भी अलग से काउंटर को खोल दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें