फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुराल में पत्नी को विदा कराने गए युवक की मौत, मरने से पहले बनाया वीडियो, छानबीन में जुटी पुलिस

Wed, 19 Mar 2025 10:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

परिजन का कहना है कि मौत से करीब तीन घंटे पहले युवक ने अपने साथ हुई मारपीट का वीडियो भी बनाया है। हालांकि पुलिस के हाथ यह वीडियो नहीं लग सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के मऊरानीपुर के झांकरी गांव में ससुराल आए युवक की मौत हो गई। ससुरालीजन का कहना है कि युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी, जबकि उसके परिजन ने पीटकर हत्या का आरोप लगाया। परिजन का कहना है कि मौत से करीब तीन घंटे पहले युवक ने अपने साथ हुई मारपीट का वीडियो भी बनाया है। हालांकि पुलिस के हाथ यह वीडियो नहीं लग सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ललितपुर के महरौनी के पचौड़ा गांव निवासी बालक राम (25) पुत्र रामप्रकाश की आठ साल पहले मऊरानीपुर के झांकरी गांव निवासी सुधा से शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। बालक राम के परिजन के मुताबिक, सुधा 15 दिन से मायके में थी। भाई दूज के बाद भी सुधा के पिता लक्ष्मी प्रसाद ने उसे भेजने से इन्कार कर दिया। 

यह सुनकर बालक राम 17 मार्च को सुधा को बुलाने ससुराल झांकरी पहुंच गया। दो दिन से वह ससुराल में ही रह रहा था। उसके घरवालों का कहना है कि मंगलवार सुबह उसने फोन करके अपने साथ मारपीट की बात बताई। शाम को सुधा के पिता ने फोन करके बालक राम के फंदे से लटके होने की बात कही। उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लाया गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उसकी मौत की खबर लगते ही पिता समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से बालक राम का मोवाइल बरामत करने की बात कही। मऊरानीपुर इंस्पेक्टर शिव कुमार राठौर के मुताबिक, परिजन के आरोप के मुताबिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें