फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक ने गले में फंदा कसकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। थाना गरौठा क्षेत्र के ग्राम रघोली में एक युवक ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
ग्राम रघोली निवासी वीरपाल अहिरवार (33) रविवार की रात अपने घर पर था। वह रात में खाना खाकर सोने चला गया। रात में उसने पंखे के कुंदे के सहारे गले में फंदा कसकर जान दे दी। भतीजे सागर की सूचना पर मौके पर उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतक वीरपाल का एक पुत्र निहाल सिंह और दो पुत्री पलक व शशि कुमारी हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें