फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झांसी के गुरसराय में युवक ने पिता की पिस्टल से खुद को उड़ाया, माता-पिता का इकलौता बेटा था मृतक

Sun, 25 Oct 2026 12:58 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गुरसराय (झांसी)

सार

झांसी के सिंगार ग्राम में रविवार सुबह 19 वर्षीय लव पटेल ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। उसे अस्पताल में मृत घोषित किया गया। घटना का कारण अज्ञात है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और विलाप करते पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के झांसी जिले के थाना गुरसराय इलाके के ग्राम सिंगार में मुन्नालाल पटेल के पुत्र लव पटेल (19) ने रविवार की सुबह पिता की लाइसेंसी पिस्टल कनपटी से सटाकर फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। लव लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजन आनन-फानन उसे गुरसराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

घटना की जानकारी होने पर गांव की काफी सारे लोग स्वास्थ्य केंद्र पर जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों और गांव के लोगों से जानकारी ली। लेकिन, कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक लव ने कुछ समय पहले से पढ़ाई छोड़ दी थी। घटना को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल परिजन कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें