फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की सहेली से दुष्कर्म: पीड़िता ने सुनाई आपबीती, बोली- पायल बिछिया चूड़ी और साड़ी पहनाकर शादी की जिद भी की

Wed, 24 Aug 2022 06:26 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी।

सार

पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी बीमार रहती है। उसे मिर्गी की बीमारी है। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी शनिवार को मटकी फोड़ कार्यक्रम देखने गई थी। इसके बाद वह काफी देर तक घर नहीं लौटी। पता करने पर पता चला कि वह बड़ागांव गेट बाहर रहने वाली अपनी सहेली के घर गई है। इसके कुछ समय बाद वह घर वापस आ गई।

विज्ञापन


घर पहुंचने पर बेटी ने बताया कि उसकी सहेली का भाई जबरन उसे उन्नाव गेट के पास एक जगह पर ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जबरन पायल, बिछिया, चूड़ी, साड़ी पहनाकर शादी की जिद करने लगा। साथ ही आरोपी ने एक हजार रुपये, सोने की चेन भी छीन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें