भारी बारिश के चलते बेतवा नदी उफान पर है।
- फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
बरुआसागर थाने के परीछा पावर प्लांट के पास उजयान गांव निवासी दो किसान बेतवा में पानी बढ़ने की वजह से अपने खेतों में फंस गए हैं। उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक गांव के दो किसान भूरे और राधे अपने खेत में गए हुए थे। सोमवार रात से बेतवा नदी में लगातार पानी बढ़ने के बाद से वह अपने गांव नहीं लौट पा रहे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद से तहसीलदार समेत बरुआसागर थाने से बड़ी मात्रा में फोर्स नदी किनारे पहुंच गया। दोनों किसानों को बाहर निकालने के लिए कवायद की जा रही है।
बरुआसागर इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों किसान की करीब 8 एकड़ में खेती है। खेतों की रखवाली के लिए वे राशन-पानी लेकर खेत में बनी झोपड़ी में अक्सर रहने चले जाते हैं। इधर, बेतवा में बहुत तेज बहाव शुरू होने के बाद वे उसमें फंस गए।