फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गोवा एक्सप्रेस में युवक ने की छेड़खानी, युवती ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। चार दिन में रेलयात्रा कर रही महिलाओं के साथ छेड़खानी की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। तीसरी घटना मंगलवार रात की है। गोवा एक्सप्रेस से अपने पिता के साथ दिल्ली जा रही युवती से युवक ने छेड़खानी की। युवती ने मनचले को पकड़ कर पीटने के बाद जीआरपी के हवाले कर दिया। लेकिन, झांसी में लिखित शिकायत न होने पर जीआरपी ने युवक को बिना कार्रवाई जाने दिया।
बीते शनिवार को जीटी एक्सप्रेस में युवती से छेड़खानी हुई थी। मंगलवार को मंगला एक्सप्रेस में नाबालिग के साथ अधेड़ ने अश्लील हरकत की और अब तीसरा मामला मंगलवार की रात गोवा एक्सप्रेस में सामने आया। मंगलवार को वासको दि गामा-हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से रात 1.15 बजे झांसी पहुंची थी। इसी ट्रेन के स्लीपर कोच एस-3 में हरियाणा की युवती अपने पिता के साथ पुणे से दिल्ली के लिए यात्रा कर रही थी। झांसी पहुंचने से पहले कोच में सवार युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने हिम्मत दिखाई और युवक को गंदी हरकतें करते पकड़ लिया। अन्य यात्रियों को भी शोर कर युवती ने नींद से उठाया और मनचले युवक की पिटाई कर दी। यात्रियों ने रेलवे को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

ट्रेन जैसे ही झांसी पहुंची, यहां जीआरपी के जवान कोच में पहुंचे और युवती ने मनचले को उनके हवाले कर दिया। युवती ने जीआरपी को झांसी में लिखित शिकायत नहीं दी। युवती के पिता का कहना था कि वह मामले की शिकायत दिल्ली पहुंच कर करेंगे। इसके बाद जीआरपी ने आरोपी युवक को छोड़ दिया। जीआरपी थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोवा एक्सप्रेस के कोच में फोर्स को भेजा गया था। युवती ने आरोपी को पकड़ कर दिया लेकिन, उन्होंने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद युवक को जाने दिया गया।
विज्ञापन


- युवती को अकेला समझ कर अश्लीलता करने लगा युवक
गोवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-3 में ही यात्रा कर रहे यात्री रवि प्रकाश ने बताया कि युवक काफी देर से युवती के पास मंडरा रहा था। वह यह भी सुनिश्चित करना चाहता था कि युवती के साथ कोई है या नहीं। जब वह निश्चिंत हो गया कि युवती अकेली है तो फिर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। लेकिन, युवती ने हिम्मत दिखाते हुए इसका विरोध किया और फिर सहयात्रियों संग उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें