झांसी। बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। हाथरस की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 20-20 लाख और घायलों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। बसपाइयों ने कहा कि सत्संग के दौरान प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। स्वास्थ्य केंद्रों में घायलों के इलाज के इंतजाम भी नहीं थे। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आगरा के आंवलखेड़ा में चल रही भीम कथा के पंडाल में सो रहे युवक राजाबाबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसकी जांच कराई जाए। जिलाध्यक्ष बीके गौतम समेत रविकांत मौर्य, संतोष राज वर्मा, अजय कुमार चौधरी, सुनील अहिरवार, संजीव जाटव, ऋतिक आर्या, बीडी फुले आदि मौजूद रहे। ब्यूरो