फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मजाक में युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी हिरासत में लिया गया, पूछताछ जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में मजाक-मजाक में मुंहबोले भतीजे ने चाचा के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
राजस्थान के धौलपुर जिले के ग्राम सूरजपुरा का रहने वाला राजवीर जाटव (45) पिछले चार महीने से झांसी में रहकर एक निर्माणाधीन मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। राजवीर के साथ उसके गांव का सूरज भी रह रहा था, जो ठेकेदारी करता है। इसके अलावा मुंहबोला भतीजा नरोत्तम उर्फ लुक्का (24) और पवन भी साथ रह रहे थे। जिस मकान में काम चल रहा था, चारों उसी में रहते थे। क्रिसमस पर सभी ने छुट्टी रखी थी। इस दरम्यान रात में चारों मकान में शराब पार्टी कर रहे थे। पार्टी में नरोत्तम मजाक करने लगा। तब राजवीर ने भी नरोत्तम के परिवार को लेकर मजाक कर दिया। इससे वह चिढ़ गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इसी बीच उसने राजवीर के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। इससे राजवीर की हालत बिगड़ गई। रात को उसे कई बार उल्टी हुई। मंगलवार की सुबह ठेकेदार उसे डॉक्टर के पास ले गया और दवा दिलाकर वापस ले आया। दोपहर में राजवीर की दोबारा तबीयत बिगड़ी गई। इस पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। जानकारी लगने पर राजवीर की पत्नी प्रीति व अन्य परिजन बुधवार को झांसी पहुंच गए। मृतक के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा मनु जालौन के एट में मजदूरी करता है, जबकि 14 साल की बेटी प्राची और 10 साल का बेटा मानव गांव में अपनी मां के साथ रहते हैं। पत्नी प्रीति ने बताया कि मंगलवार को पति से फोन पर बात हुई थी। तब उन्होंने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी थी। उनको अस्पताल जाकर इलाज कराने के लिए कहा था। लेकिन बाद में मौत होने की सूचना आई। पत्नी ने बताया कि आरोपी नरोत्तम गांव का ही है और मृतक राजवीर का मुंहबोला भतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें