फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोबाइल टावर से 16 घंटे बाद उतरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। लहचूरा के खंदरका गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक सोलह घंटे बाद बुधवार तड़के करीब चार बजे पुलिस अफसरों के मान-मनौव्वल के बाद उतर आया। नीचे आने के दौरान उसकी कलाई में फ्रैक्चर हो गया। जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। पुलिस के मुताबिक युवक का मानसिक संतुलत ठीक नहीं है। पहले भी वह इस तरह की हरकतें कर चुका।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे खंदरका निवासी दिनेश बरार मोबाइल टावर के ऊपर जा चढ़ा था। उसका कहना था कि जब तक बारिश नहीं होगी वह नीचे नहीं उतरेगा। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना पर सीओ लक्ष्मीकांत गौतम समेत कई पुलिस अफसर भी पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन, नीचे उतरने को वह राजी नहीं हुआ। पत्नी एवं बच्चों के साथ पुलिस अफसर भी पूरी रात टावर के नीचे डेरा डाले रहे। काफी देर समझाने बुझाने के बाद आखिरकार तड़के करीब चार बजे दिनेश नीचे उतर आया। सीओ लक्ष्मीकांत के मुताबिक नीचे उतरते समय उसकी कलाई में फ्रैक्चर हो गया। इसके पहले भी वह कई दफा ऐसी हरकतें कर चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें