फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तालपुरा में दो स्थानों पर मिला लार्वा, थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम में जुटी मलेरिया विभाग की टीम को दो स्थानों पर लार्वा मिला। बुधवार को टीम ने लार्वा मिलने पर दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस थमा दिया है।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग ने एक जुलाई से मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए चेकिंग और जागरूकता अभियान चला रखा है। बुधवार को टीम ने तालपुरा के घर और प्रतिष्ठानों में चेकिंग की। मछली मार्केट की एक दुकान में भरे पानी के अंदर लार्वा मिला। वहीं, बस स्टैंड के नजदीक एक दुकान में टायर के अंदर भरे पानी में भी लार्वा मिला। टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों को धारा 188 का नोटिस थमाकर भविष्य में पानी भरकर न रखने की हिदायत दी। मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि शहर और देहात क्षेत्र में लगातार चेकिंग कराई जा रही है। बुधवार को दो स्थानों पर लार्वा मिला, जिस पर नोटिस दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें