फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पत्नी को मायके लेने जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसकी मौत की वजह पत्नी से मिले तनाव को बता रहे हैं।
विज्ञापन

पृथ्वीपुर के महिमा गांव निवासी मनीराम अहिरवार (25) प्राइवेट काम करता था। दो साल पहले उल्दन निवासी युवती से उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पत्नी ने ससुराल में रहने से इन्कार कर दिया। वह मायके जाकर रहने लगी। मनीराम से फोन पर भी बात नहीं करती थी। इस बात से मनीराम काफी परेशान हो गया। गांव में पंचायत के बाद पत्नी वापस आने को राजी हुई लेकिन, फोन पर उसने मनीराम से गांव के ही एक युवक से संबंध की बात बताई। यह सुनकर मनीराम परेशान हो उठा। बृहस्पतिवार सुबह मां से पैसे लेकर पत्नी को लेने बाइक से उल्दन जा रहा था। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही जुगयाऊ गांव के पास वह पहुंचा, सामने से एक गाड़ी आ गई। उससे बचने के लिए उसने ब्रेक लगाया लेकिन, बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मनीराम के पिता की 3 साल पहले मौत चुकी। दो भाइयों में वह छोटा था। उसकी मौत से परिजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें