मऊरानीपुर। बुधवार रात लगभग 9:30 बजे गरौठा मार्ग पर रेलवे अंडरब्रिज के ऊपर एक युवक रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत में मिला। एक यात्री ने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ के कमलेश चौधरी पॉइंट्समैन के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवक बेसुध पड़ा था और उसका एक हाथ कटा हुआ था। आरपीएफ पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम पप्पू रैकवार (45) बताया। वह ग्राम इटायल कोटरा थाना लहचूरा का निवासी है। डॉक्टरों के अनुसार, प्राथमिक उपचार के समय युवक अत्यधिक शराब के नशे में धुत था। उसकी हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। संवाद